Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

बंगाल एसटीएफ ने तीन करोड़ की फेन्सिडिल जब्त की, दो तस्कर गिरफ्तार

घटना को लेकर नवद्वीप थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है

08 May 2025

बंगाल एसटीएफ ने तीन करोड़ की फेन्सिडिल जब्त की, दो तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार को नदिया जिले के नवद्वीप- कृष्णनगर रोड पर स्थित सुनयन होटल के पास छापेमारी कर दो संदिग्ध वाहनों को रोका। इन वाहनों में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप फेन्सिडिल की तस्करी की जा रही थी।
एसटीएफ की कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी अजय कुमार और बिहार के छपरा निवासी विनय कुमार ओझा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के कब्जे से कुल 33 हजार 200 बोतल फेन्सिडिल बरामद की गई है, जिसकी काला बाजार में अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है।
जब्त सिरप को कुल 332 कार्टनों में पैक कर दोनों ट्रकों के पीछे के मालवाहक हिस्सों में रखा गया था। इन कार्टनों को ऊपर से पॉलीथीन फिल्म रोल जैसे अन्य सामानों से ढक दिया गया था ताकि कफ सिरप को छिपाया जा सके। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह मादक पदार्थ बिहार से लाया जा रहा था और बंगाल के बनगांव में तस्करों के हवाले किया जाना था।
इस मामले में जिन दो वाहनों को जब्त किया गया है, वे हैं —एक सफेद रंग का अशोक लेलैंड का छह चक्का वाहन और दूसरा सफेद-मरून रंग का दस चक्का ट्रक।
घटना को लेकर नवद्वीप थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बसु ने गुरुवार दोपहर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल एसटीएफ ने तीन करोड़ की फेन्सिडिल जब्त की
घटना को लेकर नवद्वीप थाना में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News